मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में बीमारियों से लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा और सोलनी नदी के खादर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 14 गांव चयनित किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इन गांवों में नदी का पानी बढ़ने की संभावन से डेंगू और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसी वजह से गांवों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार और अन्य रोगियों को चिन्हित करेगी। 15 सितंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।