फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भेंट किए वॉलीवॉल और नेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों के गांवों में वॉलीबाल और नेट प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित कॉलेज की अंडर 14 और 17 वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों रवि प्रकाश, आशीष शर्मा और विक्रांत तोमर के साथ इन सभी खिलाड़ियों के गांवों में पहुंचकर एक-एक वॉलीबाल और नेट प्रदान किया। इस योजना के अंतर्गत मखियाली, कूकड़ा, छछरौली, रहमतपुर गढ़वाड़ा, दतियाना और मेघाखेड़ी आदि गांवों में भी वॉलीबाल और नेट प्रदान किए गए। प्रत्येक गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधानाचार्य समेत तीनों खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने गांवों का भी नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें