फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जौनपुर में अवंतिका ने जीता यूपी केसरी का खिताब

Tue, 10 Oct 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी केसरी पहलवान अव​न्तिका का पचैंडा में स्वागत करते अखाडा समिति के पदा​धिकारी व पहलवान। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। जौनपुर में महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम की पहलवान ने जीत का परचम लहराया। जिले की बेटी अवंतिका ने यूपी केसरी का खिताब अपना नाम किया।
विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में जौनपुर के सेवई ब्लॉक में आठ अक्तूबर को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शहीद बचन सिंह एवं स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम की पहलवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। महिला पहलवान अवंतिका ने सोनिया को पराजित करते हुए यूपी केसरी का खिताब जीता और जिले का नाम रोशन किया। यूपी केसरी बनने पर अवंतिका को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युधिष्ठिर पहलवान, मांगेराम खलीफा, अमित, पंकज, उस्मान, राहुल, डॉ. मोनिका, मांगेराम, मदनपाल, धीरज, मनोज, नेत्रपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें