- चरथावल रोड पर मदरसे की सामने की जमीन पर कार्रवाई
- एमडीए के नोटिस के बाद भी हो रही थी अवैध प्लॉटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीएम ने चरथावल मोड के पास मदरसे के सामने 40 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण हो रहा था।
एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि चरथावल मोड पर खांजापुर के रकबे में मदरसे के सामने 40 बीघा जमीन में काफी समय से अवैध रुप से प्लाटिंग हो रही थी। प्लाटिंग करने वाले अंसार अहमद, जुनेद, अब्दुल शकूर, अर्जुन कुमार, सुशील कुमार को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद भी प्लाटिंग जारी रही। एमडीए की टीम ने मंगलवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। सहायक अभियंता भरत पाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, विनय गर्ग, अवनीश गर्ग, राजीव त्यागी, राजीव कोहली, हितेश गुप्ता मौजूद रहे।