पचेडा कला में आयोजित कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत करती कलाकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पचैंडा कला में चल रहे दो दिवसीय रागिनी कंपीटिशन के अंतिम दिन प्रीति चौधरी की टीम ने अपने गीतों से समा बांध दिया। प्रीति चौधरी द्वारा देहाती व देशभक्ति गीत सुनाकर और डांस से लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन पहलवान ने सभी कलाकारों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। रागिनी कंपीटिशन का शुभारंभ भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल ने किया। देहाती कलाकार प्रीति चौधरी झुंझनू ने अपनी टीम के साथ रागिनी कंपीटिशन में एक से बढ़कर एक शानदार देहाती रागिनी सुनाकर ग्रामीणों की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान अमित चौधरी, मोनिका चौधरी, बिजेंद्र मुखिया, उधम सिंह, बृजपाल सिंह बढेडी, देवेंद्र प्रधान, चौधरी धर्मवीर सिंह, नकुल चौधरी प्रधान, युधिष्ठिर पहलवान, जयवीर सिंह, सुहैल, अनुज प्रधान, अमित पचैंडा, बोबी आदि मौजूद रहे।