फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हंगामे के बाद टली पालिका में ठेकों की नीलामी

Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएसटी पहले ही जमा कराने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पार्किंग और चाट बाजार सहित 12 वसूली ठेकों की नीलामी पर जीएसटी पहले जमा करने को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदारों के सामने पालिका ने नया नियम रखा तो उन्होंने विरोध कर दिया और हंगामे के बाद पालिका प्रशासन ने ठेकों की नीलामी को स्थगित कर दिया।
पालिका ने 12 ठेकों की नीलामी की तिथि 26 फरवरी को तय की हुई थी। इनमें पालिका की सबसे बड़ी आय के साधन टाउनहाॅल गेट के समक्ष चाट बाजार, टाउनहाॅल मैदान पार्किंग, ऑटो, बालू-रेत, रिक्शा-रेहड़े से शुल्क वसूली, वॉल पेंटिंग-बैनर पोस्टर और विद्युत पोल्स पर क्योक्स लगाने के साथ ही शहरी क्षेत्र की दूसरी पार्किंग स्थल के ठेके शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 12 बजे पालिका सभागार में नीलामी के लिए ठेकेदार और पालिका के कर अधीक्षक एवं विभागीय कर्मचारी भी पूरी तैयारी के साथ पहुंच गये थे, लेकिन जब ठेकेदारों से ठेकों की बोली रकम के सापेक्ष जमानत धनराशि के लिए रसीद काटे जाने लगी तो जीएसटी की रकम जमानत धनराशि के साथ जमा कराए जाने के नये नियम पर बखेड़ा खड़ा हो गया। ठेकेदारों की ओर से बताया गया कि नीलामी के लिए सभी समय से उपस्थित हो गए थे, लेकिन दस्जावेज जमा करने वाले ठेकेदारों ने जब जमानत राशि जमा कराकर रसीद कटवाने के लिए कार्यवाही की तो बताया गया कि रसीद के साथ ठेके की रकम की जीएसटी का मूल्य भी बोली से पहले ही जमा कराना होगा।
विज्ञापन

ठेकेदारों का कहना है कि पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ, ये नया नियम लागू कर खेल करने के प्रयास के आरोप लगाए गए। इस पर बात नहीं बनी तो ठेकेदारों ने हंगामा कर दिया और जीएसटी की रकम जमानत राशि के साथ जमा नहीं करने पर अड़ गए। हंगामा होने पर कर अधीक्षक नरेश शिवालिया और कर्मचारी वहां से उठ गए और चले गए। ठेकों की नीलामी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें