फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन बैंक कर्मचारी से लूट की कोशिश, फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक कर्मचारी ने खेत में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन

- एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज (मुजफ्फरनगर)। गांव स्याली से वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की कोशिश की। किसानों को काम करता देख बैंक कर्मचारी खेतों में घुस गए और अपनी जान बचाई। बदमाशों ने उस पर फायरिंग भी की, लेकिन बच गया। सूचना पर एसपी देहात और सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
रतनपुरी निवासी अंकित कुमार रामराज स्थित बंधन बैंक में कार्यरत है। मंगलवार सुबह वह रामराज क्षेत्र के गांव स्याली में बकायेदारों से वसूली करने गया था। लौटते वक्त गांव से थोड़ी दूरी एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बीच रास्ते में उस पर लाठी डंडों से हमला किया। खेतों में काम कर रहे किसानों को देखकर अंकित अपनी बाइक गिराकर खेतों की ओर भाग लिया। बदमाशों ने अंकित पर तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों को देखकर बदमाश फरार हो गए। अंकित की सूचना पर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ जानसठ शकील अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मचारी से पूछताछ की। अंकित ने बताया कि बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। वह गांव से करीब 45 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहा था। एसपी देहात का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें