फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। आठ साल की बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले आठ साल की बालिका गांव में अपने घर के पास ही गली में खेल रही थी। इसी बीच पास में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर उसको अपने घेर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। बालिका ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शुक्रवार को तहरीर दी तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें