फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महमूद मदनी का पुतला फूंकने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर महमूद मदनी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। शिवसेना नेता मनोज सैनी के आह्वान पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पाल धर्मशाला में एकत्र हुए। वहां से युवा जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में महमूद मदनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी कर महमूद मदनी के पुतले को फूंकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को छीन लिया। जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले महमूद मदनी ने जेहादियों का समर्थन करने वाला बयान दिया है। जो गलत है। इस दौरान राजेश कश्यप, जितेंद्र गोस्वामी,आशीष शर्मा, जितेन्द्र गोस्वामी, राजकुमार सैनी डॉक्टर सचिन कुमार, सुमित बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें