फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर जिंदा जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी अकरम बबरा के ममेरे भाई जान मोहम्मद मुजफ्फरनगर कचहरी में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को अकरम अधिवक्ता भाई को घर लाने के लिए मीरापुर बस अड्डे पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में तीन बदमाशों ने अकरम को रोक लिया और मारपीट करते हुए एक बाग में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। बदमाशों ने अकरम पर केरोसिन डालकर उसे जीवित ही जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अकरम को बंधन मुक्त कराकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना की जानकारी पर अधिवक्ता भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर दी। सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें