फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुनाव में हारने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चुनाव के सभासद का चुनाव हारने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दी। इससे नाराज कुछ युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैँ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। धर, पीडि़त पक्ष पूर्व में भाई की हत्या की रंजिश से इस मामले को जोड़ रहे हैं।
महमूदनगर निवासी दिलशाद ने हाल ही में नगर पालिका का सभासद का चुनाव लड़ा था और हार गया था। आरोप हैं कि मंगलवार दोपहर में महमूदनगर में उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया । वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे आसिफ की हत्या 2010 में सोनू सक्का ने कर दी थी। यह मामला कोर्ट में ट्रायल पर है और गवाही भी चल रही हैं। दिलशाद मुकदमे में गवाह और वादी हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार को इसी रंजिश में कुछ लोगों ने दिलशाद पर हमला किया हैं। परिजनों ने सुरक्षा दिलाने की मांग की। उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिलशाद ने चुनाव हारने के बाद दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिससे कुछ लोग नाराज हैं। इन्हीं लोगों ने दिलशाद से मारपीट की है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीडि़त पक्ष ने तहरीर नहीं दी हैं।
विज्ञापन


जाम लगाने वाले दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।
सिखेडा क्षेत्र के गांव काटका में 19 अप्रैल में मेक सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने शव को लेकर सिखेडा नहर पर जाम लगाया था। बाद में थाने पर भी हंगामा कर जाम लगाया था। इस मामले में दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। काटका निवासी जान मोहम्मद व राहुल को जाम लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया गया हैं।

पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें