मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में एक दुकानदार पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ककरौली थाने के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी जामिन पुत्र सरफराज गांव में दुकान है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जामिन की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। दुकानदार को बचाने आए परिजनों पर भी हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर ककरौली पुलिस ने घायल को मोरना सरकारी अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।