फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हमले होना चिंता का विषय : विकास त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल 2.44 मिनट की वीडियो में कहा कि आज पश्चिम बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी बदतर हो चुकी है। वहां का हिंदू प्रताड़ित होकर पलायन करने को मजबूर है। वहां की चुनी हुई ममता सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है, क्योंकि सरकार रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों तथा वहां के स्थानीय मुसलमानों को अपना संरक्षण देकर हिंदुओं पर हमले करा रही हैं। विकास त्यागी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि ममता सरकार व हमला करने वाले नर पिशाचों के विरुद्ध ठोस कदम उठाए। विकास त्यागी ने कहा कि यदि यही हालत पश्चिम बंगाल के रहे तो आने वाले 5 वर्षों में बंगाल भारत का हिस्सा जैसा नहीं रह जाएगा और वहां का असुरक्षित हिंदू बंगाल से पलायन भी कर जाएगा। इसीलिए केंद्र सरकार को तुरंत एक्शन लेकर रोहिंग्या तथा बंगलादेशी घुसपैठियों को तुरंत बाहर भगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्णिया में जिहादियों द्वारा महादलित बस्ती पर हमला करके दर्जनों घरों में आग लगाया जाना, एक बुजुर्ग की हत्या और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना अमानवीय घटना है। इसलिए रोहिंग्यों को जल्द से जल्द देश से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें