फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सिसौली में किसान पर जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी

Sat, 03 Dec 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : सिसौली गांव में एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। किसान के हाथ में गोली लगी है। उधर, इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सिसौली में कस्बे की पट्टी सूंडियान में घर में आराम कर रहे बुजुर्ग किसान पर फायर झोंक दिया गया। गोली लगने से किसान घायल हो गया। फायर और शोर-शराबे की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


कस्बे की पट्टी सूंडियान निवासी हरपाल सिंह (80) शनिवार देर रात अपने घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने किसान पर फायर झोंक दिया। गोली किसान के हाथ में लगी। किसान ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि घायल किसान को पहले गांव के ही निजी डॉक्टर को दिखाया गया, इसके बाद शामली उपचार के लिए ले गए। भौराकलां थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण की जानकारी ली। किसान पर हमले की सूचना से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें