मुजफ्फरनगर। रामलीला के कलाकार अंकित उपाध्याय को उसके आवास पर श्रद्धांजलि दी गई। रामपुरी की रामलीला में ताड़का का अभिनय करते हुए जलने से अंकित उपाध्याय की मौत हो गई थी। अंकित की गांधीनगर स्थित आवास पर रस्म तेरहवी हुई। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दीे और अंकित के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन से बात करके पीड़ित परिवार को पांच लाख की मदद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ स्तर से भी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत, हरीश गोयल आदि ने भी शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।