बुढ़ाना में बुढ़ाना विधानसभा की ऑनलाईन वर्चुअल रैली को संबोधित करते उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधानसभा वर्चुअल ऑनलाईन रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बृहस्पतिवार को ऑनलाइन वर्चुअल रैली का आयोजन हुआ। रैली को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। कहा कि कोरोना की आपदा की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह से आम जन के दुख-सुख में खड़ा है। ये वास्तव में देव दुर्लभ है। रैली को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी संबोधित किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मालिक ने वक्ताओं का स्वागत व आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की। संचालन जिला महामंत्री व रैली के संयोजक विनीत कात्यायन द्वारा किया गया। रामकुमार सहरावत, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी व क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने भी संबोधित किया। रैली में चेयरपर्सन बाला त्यागी, एकांश त्यागी, सुधीर सैनी व यशपाल सिंह आदि भी ऐप के माध्यम से शामिल रहे।