फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव :

Mon, 19 Aug 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आजादी समाज पार्टी कांशीराम ने मीरापुर समेत प्रदेश की तीन सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए हैं। मीरापुर के लिए रुड़कली के जाहिद हुसैन को प्रभारी बनाया गया है। अनुसूचित जाति और मुस्लिम गठबंधन को साधने की तैयारी है।
विज्ञापन

आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की ओर से सूची जारी की गई है। गाजियाबाद सदर सीट पर सतपाल चौधरी, मीरापुर जाहिद हुसैन और मिर्जापुर की मझवा सीट से धीरज मौर्या को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश की अन्य सात सीटों पर भी जल्द ही प्रभारी घोषित किए जाएंगे। उधर, मीरापुर के प्रभारी की घोषणा के बाद रुड़कली गांव में हसन के समर्थकों ने खुशी मनाई। आसपा के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी का कहना है कि आसपा मीरापुर में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें