फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गठबंधन में आसपा ने मांगी खतौली, जानसठ और भोकरहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर पालिका सीट पर रालोद और सपा के बीच कांटे का मुकाबला
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। सपा, रालोद और आसपा गठबंधन के रणनीतिकार सीटों के बंटवारे पर मंथन कर रहे हैं। आसपा ने जिले की खतौली पालिका के अलावा जानसठ और भोकरहेड़ी नगर पंचायत पर अपना दावा किया है। सपा और रालोद के बीच शहर सीट को लेकर अंदरूनी मुकाबला चल रहा है।

खतौली विधानसभा के उप चुनाव में आजाद समाज पार्टी के नेताओं की छवि जिले में उभरकर सामने आई थी। अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने आसपा नेताओं में विश्वास दिखाते हुए गठबंधन के पक्ष में मतदान किया था। निकाय चुनाव में आसपा गठबंधन में अपना हक मांग रहा है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट भोकरहेड़ी के अलावा जानसठ और खतौली पर दावेदारी जताई गई है। जिलाध्यक्ष जगदीश पाल का कहना है कि सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। तीनों सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए आसपा नेता पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन




इनसेट

शहर सीट पर सपा-रालोद में खींचतान

शहर पालिका सीट पर सपा और रालोद नेता अपना-अपना दावा कर रहे हैं। दोनों दल के स्थानीय नेता अपने शीर्ष नेतृत्व को राजनीतिक गुणाभाग से अवगत करा रहे हैं। रालोद से टिकट के लिए कई जाट नेताओं ने भी आवेदन किए हैं।
विज्ञापन




इनसेट

सिसौली में सिंबल के पक्ष में नहीं गठबंधन

नगर पंचायत सिसौली में गठबंधन बिना सिंबल के ही चुनाव लड़ा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सिसौली सीट रालोद के हिस्से में जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बिना सिंबल के ही यहां समर्थन से उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। जबकि सिसौली में भाजपा से टिकट के दावेदार पूरी मशक्कत में जुटे हुए हैं।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें