फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनते ही बिल में घुस गए बड़े-बड़े बाहुबली : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में रखी गई प्रबुद्घ लोगों की सभा में उपस्थित के? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद शर्मा ने कहा कि वह जमाने लद गए जब कोई बाहुबली के नाम पर डरा धमकाकर वोट लिया करता था। भाजपा सरकार बनते ही बड़े-बड़े बाहुबली बिल में घुस गए हैं। प्रबुद्ध वर्ग वह वर्ग है, जो समाज को दिशा और दशा देने का काम करता है। अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करें।
जीटी रोड स्थित अंबर पैलेस में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में जो परिवर्तन आया है, वह दिख रहा है। दूसरी सरकारों में योजनाएं चंद लोगों के लिए बनाई जाती थी। प्रदेश में ऐसी योजनाएं लाई जा रही है, जो बड़ा परिवर्तन लाएंगी। कहा कि खतौली का उप चुनाव इम्तिहान भी है और ऊर्जा का स्रोत भी है। बाकी दलों का कोई विचार नहीं है। यह सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। चुनाव के दौरान बड़ी बातें करते हैं। चुनाव के बाद ढूंढे नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ महावीर सिंह, विनीत कात्यान, मनोज भारद्वाज, कविता सैनी, श्याम रहेजा, नितिन, विकास कौशिक, पंकज भटनागर, मदन छाबड़ा, डॉक्टर अंकुर शर्मा, विनोद ठाकुर, बोधराम शर्मा, यनेश तवंर, अमित उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, सुधीश पुंडीर उपस्थित रहे। संचालन सुधीर सैनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें