आर्य एकेडमी में आयोजित बेबी शो के प्रतिभागियों को सम्मानित करते निर्णायक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेबी शो में बच्चों ने छोड़ी छाप
मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित बेबी शो में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्नों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एटूजेड रोड स्थित एकेडमी में शो में डा. मृदुला मित्तल, डा. गीतांजलि वर्मा, डा. बीना अग्रवाल, गुंजन अरोरा, मिस चारू, अभय गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शो में उम्र के अनुसार बच्चों को तीन श्रेणियों में बांटा गया। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर जाकर स्वयं का परिचय दिया और रैंप वाक कर प्रस्तुति दी। कक्षा तीन की देवशी ने हारमोनियम पर भजन की धुन बजाकर एवं गाकर एकल प्रस्तुति दी। शो में प्री प्राइमरी के बच्चों ने जमकर धमाल किया। अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रतिभाग किया, जिनमें कपल गेम्स, पिक लक, नॉट इन लांग स्कार्फ मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में सर्वोत्तम पुरस्कार मास्टर श्लोक टंडन तथा नव्या तनेजा को दिया गया। विद्यालय के संस्थापक डा. सत्यवीर आर्य ने विद्यार्थियों का मनोबल बढाया। निदेशक सुघोष आर्य, प्रधानाचार्या सोनिका आर्या ने सभी का आभार जताया।