श्रीराम कॉलेज में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी विजन 2023 का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है।
विद्यार्थियों ने आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत की। रंगो के माध्यम से कैनवास पर विज्ञान, शिक्षा, राजनीति व खेल-कूद से जुड़ी हस्तियों के साथ-साथ प्राकृतिक रंगों को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की ओर से की गई फोटोग्राफी जैसे सेव बर्डस, सेव एनीमल, प्राकृतिक दृश्य आदि का प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ सामाजिक उन्मूलन के विषयों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, बाल शोषण, धूम्रपान निषेध, प्लास्टिक प्रदूषण, रोजगारी बढ़ाओ-बेराजगारी मिटाओ, महिला शोषण, सेव वाटर जैसे विषयों को समाज तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पोर्टरेट, मंडाला आर्ट, फोक आर्ट, वाटर कलर पेंटिंग, आउटडोर स्केचिंग, हास्य चित्र, अक्षर आलेखन एवं विभिन्न वेस्ट मैटेरियल जैसे मिट्टी, पत्थर, लकड़ी, लोहा, रस्सी, पेपर इत्यादि का इस्तेमाल कर बनाई। संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर कलागुरु डॉ. महावीर सिंह, निदेशक डॉ. मनोज धीमान, रजनीकांत, बिनु पुंडीर, अनु, रीना त्यागी, मीनाक्षी काकरान, मयंक सैनी, अजीत कुमार और शर्मिष्ठा आदि मौजूद रही।