राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया कमलांगन आर्ट गैलरी का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यदि आज भी भारत बचा हुआ है तो उसका श्रेय कलाकारों को ही जाता है। छात्रों को दक्ष बनाना है तो उन्हें कला का ज्ञान देना ही होगा। कला जीवन को सारगर्भित बनाती है।
आदर्श कॉलोनी स्थित निर्मल कला भवन में कमला बरुआ की स्मृति में आयोजित कमलांगन आर्ट गैलरी का रविवार को उद्घाटन किया गया। महेंद्र आचार्य ने डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. वेद पाल सिंह, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. राजबल सैनी, डॉ. प्रवीण चंद्र पटेल, प्रोफेसर सुनील कुमार, डॉ. ममता कश्यप, पूनीत राठी, कुलदीप, सीमा त्यागी, रेखा और ममता सैनी की कलाकृतियों के साथ युवा कलाकार मोहिनी माहेनूर, अनमोल सोनी, लविनिका, देव सैनी और विनय सैनी की कलाकृतियों को सराहा गया।
कलांगन के निर्देशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि चयनित पेंटिंग को दिल्ली की अग्रणी कला दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि इस वर्ष से कमलांगन आर्ट गैलरी में ललित कला अकादमी के तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन कला शिविर 30 जून तक चलेगा। संचालन कलांगन की सचिव डॉ. रीता मोहन ने किया।