फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हथियारबंद बाइक सवारों ने फैलाई अराजकता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव शेखुपरा के मोहल्ला आर्यपुरी में देर रात तीन बाइकों पर सवार हथियारों से लैस युवकों ने मोहल्ले की गलियाें में घूमकर लोगों को धमकाते हुए अराजकता फैलाई। युवकों की इस हरकत से ग्रामीणों में दहशत बनी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आर्यपुरी में देर रात आठ युवक तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि अराजकता फैलाने वाले युवकों के पास अवैध हथियारों के अलावा लाठी-डंडे भी थे। युवकों ने मोहल्ले की गलियों में घूम कर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की। किसी व्यक्ति ने उनसे बात करनी चाही तो उसे भी धमकाया गया। युवकों की दहशत से ग्रामीण अपने घरों के बाहर नहीं निकले। कुछ देर बाद ही वह गलियों में घूम कर लौट गए। युवकों की इस हरकत से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मोहल्ले की गलियों में घूम रहे थे। रविवार सुबह ग्राम प्रधान रविदत्त के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में युवकों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। अन्य कैमरे भी देखे जा रहे हैं। शीघ्र ही युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें