फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगा अर्जुन देशवाल

विज्ञापन
गांव बसेड़ा के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल।
विज्ञापन
बसेड़ा गांव निवासी अर्जुन का चयन भारतीय कबड्डी टीम में हुआ
विज्ञापन

गांव मुंडभर निवासी अर्जुन अवार्डी संजीव कुमार को बनाया गया कोच
27 जून से दो जुलाई तक बुसान में होगी एशियन चैंपियनशिप

संवाद न्यूज़ एजेंसी

छपार/मोरना (मुजफ्फरनगर)। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में होने वाली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बसेड़ा गांव के अर्जुन देशवाल का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। गांव मुंडभर निवासी अर्जुन अवार्डी संजीव कुमार को टीम का कोच बनाया गया है। दोनों उपलब्धियों पर जिलेवासियों ने हर्ष जताया है।

गांव बसेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह के बेटे अर्जुन देशवाल को भारतीय कबड्डी टीम में शामिल किया गया है। बुसान में 27 जून से दो जुलाई तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम भाग लेगी। टीम इंडिया के मुकाबले ईरान, चाइना, कोरिया, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, नेपाल, थाईलैंड, इराक, जापान के साथ होंगे। भारतीय कबड्डी फेडरेशन की ओर से मुंडभर निवासी संजीव कुमार को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से अर्जुन देशवाल और रेडर के रूप में इकलौते खिलाड़ी टीम में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कबड्डी सचिव राजेश यादव, एमचयोर कबड्डी फेडरेशन जोनल सेक्रेटरी पदम वीर सिंह, रेड आर्मी कोच उपेंद्र चौधरी, जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव रामपाल सिंह, सह सचिव धर्मेंद्र देशवाल अनिल काकड़ा, बालेंद्र सिंह, यशवीर, पवन राठी, ओमवीर धीराहेडी, शमशाद, हरेंद्र छछरौली, यशपाल काकड़ा, नीरज बरवाला, आकाश देशवाल, मुंशी बसी ने अर्जुन देशवाल के चयनित होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें