रोजगार योजना के लिए 15 जून तक करें आवेदन
मुजफ्फरनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत जनपद को लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इस योजना के तहत विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 15 जून तक उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का हो। परियोजना की अधिकतम लागत दस लाख, उद्यमी की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। प्रवासी नागरिक जो विभिन्न कार्यों में प्रवीण हैं उन्हें अधिक से अधिक ऋण देकर रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाना है।