फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में खाली सीटों पर आज जमा होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की तीन मेरिट लिस्ट से दाखिले हुए समाप्त
विज्ञापन

पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं करेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की खाली सीटों पर आज महाविद्यालयों में आवेदन पत्र जमा होंगे। जिन विद्यार्थियों ने विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था, वे आवेदन पत्र और पंजीकरण दस्तावेज जमा करा सकते हैं। शहर के चारों महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों में कई सीटें खाली हैं।

विवि की तीनों मेरिट लिस्ट से दाखिले समाप्त हो गए है। खाली सीटों पर रविवार दोपहर बाद से छात्र-छात्राओं ने आवेदन शुरु कर दिया है। सोमवार को महाविद्यालयों में भी आवेदन पत्र जमा होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट लिस्ट जारी होगी। इससे दाखिले के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि में 59, बीएससी बायो में 42, बीएससी गणित में 45 और बीकॉम में 71 सीटें खाली हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में 111, बीएससी बायो में 79 और बीएससी गणित में 252 सीटें खाली हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 101, बीकॉम में 63, गृहविज्ञान में 43 और गणित/बायो में 139 सीटें खाली हैं। इसके अलावा जैन कन्या पीजी कॉलेज में बीए में 130 सीटें खाली पड़ी हैं। इन पर ओपन मेरिट के हिसाब से दाखिलें होंगे। ओपन मेरिट से उन्हीं छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे, जिन्होंने विवि की साइट पर पहले ही पंजीकरण कराया हुआ है और उनका अब तक जारी होने वाले तीनों मेरिट में नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें