मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामूहिक प्रशिक्षण योजना के तहत चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि चार माह की अवधि के प्रशिक्षण में एक माह का सैद्धांतिक और तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए टेलरिंग ट्रेड निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संवाद