फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड : आरोपियों के हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र, सात अगस्त को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की दो अलग-अलग पत्रावलियों में आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र सिंह फौजदार ने सुनवाई के लिए सात अगस्त नियत की है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने जांच की। अलग-अलग मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। सीबीआई बनाम बृज किशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से आरोपियों के हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें