फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष ने आगामी सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इसके अलावा ग्राम पंचायत चुनाव के संबंध में शासन के दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया। बैठक में गांव फुलत मदरसे के उपप्रबंधक हाफिज मौहम्मद इदरीश और प्रधान कल्याणपुर चौधरी आदिल ने पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व प्रधान रविंद्र सोम, संजू समौली, प्रधान बुद्ध सिंह चंदसीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें