मीरापुर। जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार देर रात कस्बे की मस्जिदों में जाकर मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बातचीत की। दूसरे राज्यों व जनपद से आई जमात के बारे में जानकारी ली। सीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास बम विस्फोट के बाद से अन्य स्टेट या अन्य जनपद से मस्जिद में आई जमात पर रोक लगाई गई है। अगर कोई भी जमात इस तरह किसी मस्जिद में आई हुई है तो उन्हें तुरंत वापस भेज दिया जाए। मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी मुस्लिम धर्म गुरु अपने यहां की मस्जिद में किसी भी बाहरी व्यक्ति को शरण नहीं दें। न ही कस्बा व क्षेत्र निवासी कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को अपना मकान किराए पर दे।