फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : दो बार करें ब्रश, हमेशा स्वस्थ रहेंगे दांत : इज्या सिंह

Wed, 28 Feb 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से माउंट लिट्रा जी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। दांतों की देखभाल के विषय में बताया गया। दो बार ब्रश करने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मातृ स्वास्थ्य की जिला वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. इज्या सिंह रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दंत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा कुछ सुझाव दिए गए, जैसे दिन में दो बार ब्रश करना, भोजन करने के बाद मुंह धोना, नरम ब्रश का उपयोग करना और फ्लोराइड टूथ पेस्ट का उपयोग करना। यही नहीं बच्चों को दांत साफ करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। दंत चिकित्सा के संबंध में उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

संचालन मीनाक्षी मान ने किया। एकेडमिक डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षिका मीनाक्षी बत्रा और स्कूल के स्कूल प्रशासक वरुण भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन छात्र-छात्राओं ने पूछे सवाल
स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में कक्षा सात के छात्र मोहम्मद हसन, समराज, अवनी सांगवान, मीरा और अवनिका ने दांतों की देखभाल के विषय में सवाल पूछे। जिनका मुख्य अतिथि ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें