फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 13 साल बाद रालोद के कार्यालय पहुंचीं अनुराधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी करीब 13 साल बाद रालोद कार्यालय पहुंची। इस दौरान रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के साथ वह बातचीत करती नजर आई। सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर मीरापुर उपचुनाव के नामांकन से पहले प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में भाजपा-रालोद के नेता जुटे थे। इनमें पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी भी शामिल रहीं। साल 2011 के बाद पहली बार पूर्व मंत्री रालोद के कार्यालय पर पहुंची थीं। वर्ष 2002 में अनुराधा चौधरी रालोद के टिकट पर बघरा सीट से जीतकर प्रदेश सरकार में मंत्री बनी थी। 2004 में कैराना से सांसद रहीं, लेकिन 2009 में कादिर राना के सामने हार गई थी। इसके बाद पहले वह सपा में गई अब भाजपा में है। साल 2011 के बाद पहली बार रालोद कार्यालय पहुंचकर अनुराधा ने सियासत के पुराने साथियों के साथ संस्मरण भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें