फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने का आरोप

विज्ञापन
1-जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते भगीरथ सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। भगीरथ सेना सैनी समाज के कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर माहौल खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम अमृतपाल कौर को एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोरना विधानसभा क्षेत्र के गांव सीताबपुरी में महाराजा भगीरथ के बोर्ड लगाकर आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। भगीरथ सेना के संस्थापक सोनू सैनी ने बताया कि इसे लेकर क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। जिसके कारण सैनी समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि यह किसी बाहरी लोगों की भी साजिश हो सकती है। जिससे क्षेत्र की फिजा खराब की जा सके। उन्होंने इस तरह के बोर्ड को हटवाने की मांग की। इस दौरान अजीत सैनी जिला अध्यक्ष, राहुल सैनी, संजय सैनी तोफिर, पॉपीन, प्रवीण, अरविंद, पवन सैनी, विक्की सैनी, भूपेंद्र सैनी, विवेक सैनी, अनुज सैनी, प्रवीण सैनी, अंशुल सैनी, सोनी राम सैनी, पंकज सैनी, विकास सैनी, बृजपाल सैनी, डॉक्टर मनोज, जबर सिंह सैनी, देवदत्त, विकास सैनी, राहुल सैनी, सुबोध सैनी, सीताराम सैनी, गुरु सैनी व रविंद्र सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें