फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्भवती को टिटनेस के बजाए एंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला के पिता ने सीएमओ सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीन माह की गर्भवती को टिटनेस की बजाए एंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला के पिता ने सीएमओ सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ निवासी डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी गरिमा की शादी हिमांशु निवासी मेरठ के साथ हुई है। गरिमा तीन माह के गर्भवती है। उसने स्वास्थ्य केंद्र मोरना में 28 दिसंबर को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया था। दो जनवरी को फिर इंजेक्शन लगाया गया। मंगलवार 11 जनवरी की दोपहर गरीमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। स्वास्थ्य कर्मी ने उसे बताया कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन आपको लगाया जा चुका हैं। एक हफ्ते बाद दोबारा फिर आना होगा। स्वास्थ्य कर्मी की बात सुनकर परिजन घबरा गए। पीड़िता मानसिक तनाव के कारण बीमार हो गई। पीडि़ता के परिजनों ने सीएमओ कार्यालय मुजफ्फरनगर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मोरना अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव में गर्भवती महिलाओं को आशा कार्यकर्ता टीका लगाने का कार्य करती हैं। डॉक्टर मदन गोपाल गर्भवती महिला से सही जानकारी नहीं ले पाए। वह कुत्ते काटने के मरीजों को देख रहे थे। गलतफहमी में गर्भवती महिला को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाना बता दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें