फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: काकड़ा में हुए हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम हुए हादसे में एक युवक की हो गई थी मौत, दूसरे ने रात में दम तोड़ा
विज्ञापन

दो युवकों की मौत से शाहपुर में शोक, व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। काकड़ा में शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल मोहल्ला सैनियान निवासी युवक रोहित (25) की भी देर रात मौत हो गई। राशन डीलर राजकुमार कोरी (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरा युवक घायल है। दो युवकों की मौत से कस्बे में शोक की लहर है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर घटना पर शोक व्यक्त किया।
शाहपुर कस्बे के मोहल्ला सैनियान निवासी राजकुमार कोरी, रोहित गिरी और आकाश शनिवार की शाम हरसौली किसी कार्य से गए थे। लौटते वक्त उनकी बाइक गांव काकड़ा के पास खड़े एक ट्रॉली से टकरा गई। राशन डीलर राजकुमार कोरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित गिरी और आकाश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात रोहित की भी मौत हो गई, आकाश का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से कस्बे में शोक हैं। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर घटना पर दुख व्यक्त किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी आदि ने दोनों युवकों के घर पर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, कस्बे के राशन डीलरों ने शोक सभा आयोजित कर दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें