फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर प्रकरण में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर में पुलिस पर हमला कर हिरासत में लिए गए हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख खान को छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख खान को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसे उसके परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ा लिया था। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके परिजनों समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने चार आरोपियों माइकल, लईक, साहिर व आरिफ को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया था। वहीं, रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी इकलाख को भी गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, हिस्ट्रीशीटर इमलाख खान व उसके परिजनों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें