फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी जानसठ रोड पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीमोहन तायल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर केजी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने प्रगति पढ़ी। खेलकूद प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर बैलेंसिंग बॉल, सेक रेस, जंप लाइक फ्रॉग रेस, हर्डल रेस, बिस्कुट रेस, जेली फ़िश, पैक यो बैग प्रतियोगिताएं हुईं। अभिभावकों की भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। जी लर्न की एकेडमिक मैनेजर अनुभूति जैन ने बताया की किड्जी जानसठ रोड को एक्सीलेंस अवार्ड के लिए जी लर्न की टीम द्वारा चिह्नित किया गया है। स्कूल डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन रिंपी अरोरा ने किया। कार्यक्रम में सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, सोनिया चावला, लक्ष्मी डबराल, हिमानी चुघ, नितिका गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें