मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर साहित्य क्लब की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेश बंसल, एजीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार, क्लब कोआर्डिनेटर उर्वशी, वर्षा ने किया। क्लब कोआर्डिनेटर उर्वशी ने बताया कि एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्राएं रीना, प्रियांशी व सोनिका ने प्रथम, बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की छात्राएं शिवानी, तनिष्का, रक्षिका व उजाला को द्वितीय और सारा व संध्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तनिषा तोमर ने किया। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, करणवीर, सचिन, एल्फा आदि का सहयोग रहा।