जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के हाईस्कूल के परीक्षाफल में कस्बा निवासी छात्र अंकित कश्यप ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज टॉप किया।
अंकित पुत्र सुभाष कश्यप निवासी मोहल्ला आदर्श कालोनी जानसठ परिवार में सबसे बड़ा बेटा है। अंकित अपने पिता के साथ डेली पर सब्जी बेचने का कार्य भी करता है। उसके घर पर लाइट भी नहीं है। घर के सामने लगे खंभे की लाइट छत पर रहती थी। जिसके नीचे बैठकर वह पढ़ाई करता था। लॉकडाउन के दौरान छात्र के परिजनों ने लाइट का कनेक्शन लिया है। उसका कहना है कि वह अपने परिवार का नाम रोशन करना है। उसका लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। इसका श्रेय वह अपने गुरुजनों व परिजनों को देता है। इसके अलावा इसी कालेज की छात्रा आस्था ने हाईस्कूल की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सैफुल्लाह ने 83.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।