जानसठ। पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के प्रति पशुपालकों को जागरूक करने के लिए गांव राजपुर कलां में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें बीमारी के शिकार पशुओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सक डॉक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि पशु पालकों को इस बीमारी से घबराना नहीं चाहिए, पशु जब रोगग्रस्त हो जाता है तो उसको स्वस्थ होने में कुछ अधिक समय लगता है। शिविर में पचास व्यक्तियों के केसीसी फार्म भी भरवाए गए। शिविर में बागेश्वर सिंह, राजकुमार, राकेश कुमार पैरावेट और काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।