फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में पेश हुआ अनिल दुजाना

विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए आया बदमाश अनिल दुजाना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में पेश हुआ अनिल दुजाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर कोर्ट में चल रहे मामले में कुख्यात अनिल दुजाना को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। उसे महाराजगंज जेल से पेशी पर लाया गया था। हालांकि संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने से उसके मामले की सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते अगली सुनवाई 28 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अनिल दुजाना के खिलाफ छपार निवासी खाद व्यापारी की हत्या का मामला भी कोर्ट में लंबित है। उसमें भी बृहस्पतिवार को अगली तारीख दे दी गई है। कुख्यात की पेशी के चलते कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उसे यहां लाकर कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद उसे भारी सुरक्षा के बीच वापस ले जाया गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें