मुजफ्फरनगर। एसडी पीजी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने किया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। एनसीसी कैडेट मुस्कान शर्मा ने बेटियों पर आधारित कविता सुनाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में अनिकेत, सचिन कश्यप एवं रोनित, महिला वर्ग में आयशा प्रवीन, शालिनी एवं निशा, 800 मीटर दौड़ में संजीव कुमार, अंकित कुमार एवं मनीश कुमार, महिला वर्ग में स्वाति, निशा एवं शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अशोक तायल, प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय, आयोजन सचिव डा. एसएन सिंह, डा. निशा अग्रवाल, डा. अजयपाल सिंह, डा. विशंभर पांडेय, डा. अशोक त्रिपाठी, डा. अरुणिमा रानी, डा. शेखर, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। निर्णायक डा. नागेंद्र, विपिन, उदयवीर, चंद्रमणि, संदीप, करमजीत कौर, अंकित एवं आकश रहे।