फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोषण पखवाड़ा के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Tue, 04 Apr 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक साथ, स्वस्थ भारत की थीम पर पोषण पखवाड़े का समापन समारोह किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केन्द्र भैसाना एवं शफीपुर में पोषण पखवाड़ा समापन समारोह में बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े का उद्देश्य जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे मे जागरुकता बढ़ाना, खाने की स्वस्थ आदतों को विकसित करना और बीमारियों से बचाना है। कुपोषण दूर करने के लिए मोटे अनाज के इस्तेमाल, स्वस्थ बालक- बालिका स्पर्धा समारोह, सक्षम आंगनबाड़ियों को लोकप्रिय बनाने के लिए दस आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्वस्थ बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र भेंटकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनवाडी कार्यकर्ता दीपा सैनी, निगम सैनी, सोमवती, कुसुम, उषा, संजुल, पिंकी, मीरा, अरुज, संतोष, गुलाब परवीन, सहायिका बबीता, रेखा, सलमा, रामेश्वरी, निपंजन, रिका, गुलिस्ता, नरेशो व पिंकी और इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य शिवराज सिंह सम्मानित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें