फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कुश्ती में अंगद और सूरज ने मारी बाजी

Mon, 25 Sep 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कुश्ती के मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों के हाथ मिलवाते संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर राणा स
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- गोरखपुर के हिमांशु व वाराणसी के पवन संयुक्त रूप से तृतीय रहे
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। बालक वर्ग अंडर 14 के फ्री स्टाइल में मेरठ के अंगद और सहारनपुर के सूरज ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
माध्यमिक विद्यालयीय 67वीं प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर राणा सहस्त्र अंशु कुमार सुमन और जिले के डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने किया। बालक वर्ग अंडर 14 फ्री स्टाइल के 35 किग्रा भार वर्ग में मेरठ के अंगद प्रथम, सहारनपुर के महेश द्वितीय और गोरखपुर के हिमांशु व वाराणसी के पवन संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विज्ञापन

38 किग्रा भार वर्ग में सहारनपुर के सूरज प्रथम, गोरखपुर के माधव द्वितीय, सैफई के राजन व वाराणसी के राहुल पाल तृतीय स्थान पर रहे। 41 किग्रा भार वर्ग में मेरठ के आर्यन पहले, मुरादाबाद के अखिलेश दूसरे, आगरा के अनिल व वाराणसी के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 44 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी के अवनीश यादव ने पहला, गोरखपुर के अमन यादव ने दूसरा, मेरठ के शुभम व सैफई के अनुभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
48 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के प्रियांशु प्रथम, सैफई निवासी अनुराग द्वितीय, वाराणसी के आर्यन व गोरखपुर के कौसर तृतीय रहे। 52 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के अमित यादव ने पहला, वाराणसी के अंशु यादव ने दूसरा, गोरखपुर के आदित्य व मेरठ के हर्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किग्रा भार वर्ग में देवीपाटन के मोनू यादव प्रथम, बनारस निवासी मुरली मनोहर दूसरे, गोरखपुर निवासी अभिषेक व मुरादाबाद निवासी रोहन ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

62 किग्रा भार वर्ग में मिर्जापुर के संदीप यादव प्रथम, मेरठ के लक्ष्य चौहान दूसरे, वाराणसी के आदित्य व देवीपाटन के दिवेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 68 किग्रा भार वर्ग में सहारनपुर निवासी सक्षम पंवार प्रथम, गोरखपुर निवासी निकेश द्वितीय, सैफई के विवेक चौहान व वाराणसी के राजबीर तीसरे स्थान पर रहे। 75 किग्रा भार वर्ग में सैफई के अविनाश ने पहला, मेरठ के दीप पंवार ने दूसरा और गोरखपुर के आनंद यादव व आगरा के जयंत चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, डीएवी प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, सोहन पाल सिंह, नरेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र त्यागी, शारीरिक शिक्षक डॉ. राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर, बबीता राणा, रचना रावत, प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं।

अंडर-19 बालिका वर्ग 50 केजी, फ्री स्टाइल

प्रथम आरती निषाद, अयोध्या
द्वितीय सुगंधा पाल आजमगढ़
तृतीय राधा चौहान व अवंतिका ने


अंडर-19 बालिका वर्ग 53 केजी, फ्री स्टाइल
प्रथम नैना, अलीगढ़
द्वितीय रागिनी, अयोध्या
तृतीय आंचल व पूर्वी

अंडर-19 बालिका वर्ग 55 केजी, फ्री स्टाइल
प्रथम गामनी, मेरठ

द्वितीय अंजू पाल, गोरखपुर
तृतीय वंशिका व साधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें