मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रेमपुरी चौराहे पर अशोक स्तंभ का निर्माण कराएगी। चौराहा पर साइड वॉल के पत्थर गाय की आकृतियों से डेकोरेशन भी कराई जाएगी। पालिका निर्माण ने करीब 18 लाख रुपये के दो अलग-अलग बजट प्रस्ताव तैयार किए हैं। पालिका के निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि वार्ड 11 प्रेमपुरी में चौराहा पर अशोक स्तंभ निर्माण के लिए 9.94 लाख और चौराहा की साइड वॉल पर पत्थर का कार्य कराने के लिए 7.90 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 10 सिटी सेंटर मार्केट के सामने मेरठ रोड से गेट तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एटूजेड रोड पर कॉलोनी गेट से महाराजा अग्रसैन भवन तक कवर्ड आरसीसी नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि दोनों निर्माण कार्यों पर करीब 22 लाख रुपये का खर्च आएगा।