छपार। बसेड़ा में चल रही महाशिव पुराण कथा के चौथे दिन आचार्य उत्तम कृष्ण द्विवेदी ने सती चरित्र का पावन वर्णन किया। उन्होंने पार्वती जन्म की कथा सुनाई और फिर शिव-पार्वती विवाह का सुंदर श्रवण पान कराया। व्यास गद्दी से कथावाचक आचार्य उत्तम कृष्ण द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को इन धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के बीच-बीच में उन्होंने मधुर भजन भी सुनाए। भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस धार्मिक आयोजन में डॉ. अरविंद देशवाल, रामकिशन, राजीव देशवाल, मनोज कुमार, बच्चन सिंह, संदीप कुमार, मीनू, नीशू, सीमा, अनीता और आकांक्षा मौजूद रहीं।