फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बहादरपुर में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की

विज्ञापन
सिखेड़ा के गांव बहादुरपुर में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करते लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव बहादरपुर के आंबेडकर भवन में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके पूर्व रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होकर गांव में निकल कर आंबेडकर भवन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता प्रवेश पाल ने झंडी दिखा कर किया। शोभायात्रा में समर्थक जय जय भीम के नारे के साथ डीजे की धून पर जमकर झूमे। आंबेडकर भवन के प्रांगण में डा. आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना करते हुए मुख्य अतिथि प्रवेश पाल ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर महान समाज सुधारक थे। उन्होंने संविधान में दलित और पिछड़ी जातियों के विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था की, जिस कारण सभी को सम्मान मिला। इस मौके पर बसपा नेता राकेश कुमार, प्रधान राधेश्याम, भाजपा नेता डा. दानवीर, रामेश्वर भंडूरा, डा. विपिन, भगीरथ, श्री पाल, अजय, डा. शंकर, रामेश्वर, पूर्व प्रधान भगत सिंह, भोपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें