- प्रगतिशील किसानों, समाजसेवियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में अमर उजाला गांव महोत्सव 9 से 11 मार्च तक नगरपालिका के टाउनहॉल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि होंगी।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और कृभको विशेष सहयोगी हैं। शनिवार से शुरू होने वाले महोत्सव में ग्राम प्रधान, आशा वर्कर्स, महिला सशक्तिकरण, प्रगतिशील किसानों, समाजसेवियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों से अवगत कराएंगे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे। पात्रता के नियम भी किसानों और आमजन को बताए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूली बच्चे योग और व्यायाम का प्रदर्शन भी करेंगे।
इनका रहेगा मुख्य सहयोग
तीन दिन के गांव महोत्सव में मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल।
गांव महोत्सव में ये रहेंगे अन्य सहयोगी
महेंद्रा कंपनी की एटू जेड ऑटो व्हील्स, एटू जेड बजाज, एबी सोलर सॉल्यूशंस, सन्मति हुंडई, सनवेग यामाहा, राज ट्रैक्टर्स, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, प्रीमियम पब्लिसिंग हाउस, स्वास्थ्य विभाग, राजकीय आईटीआई, श्री राधा वल्लभ राजधानी टीवीएस, धामपुर बायो आर्गेनिक लिमिटेड मंसूरपुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फरनगर जिला कोआपरेटिव बैंक, फॉच्यूर्न बायो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, टाटा टिस्कॉन, टाटा डयूरासाइन, साइकिल अगरबत्ती तीन दिन के गांव महोत्सव में विशेष सहयोगी हैं।
बुकिंग पर ऑफर, मुफ्त मिलेगी टेस्ट ड्राइव
मुजफ्फरनगर। दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर 31 मार्च तक कुल 3100 रुपये और नई सुपर स्प्लेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर 9 से 11 मार्च तक कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यहां आप दोनों वाहनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है और टेस्ट ड्राइव करके अनुभव भी ले सकते है।
प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मौका
टाउनहॉल के मैदान पर तीन दिवसीय गांव महोत्सव में प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। गायन, नृत्य, कविता, गीत या किसी अन्य प्रतिभा के धनी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 9654280624 पर पंजीकरण कराना होगा।
हर घंटे निकलेगा लकी ड्रा, मिलेंगे इनाम
तीन दिनी महोत्सव में लोगों के लिए हर घंटे लकी ड्रा निकाले जाएंगे। इसके विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाग के लिए टाउनहॉल मैदान पर बनाई गई डेस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
झूले पर मुफ्त में मस्ती करेंगे बच्चे
तीन दिन के महोत्सव में बच्चों के लिए विशेष झूलों का प्रबंध रहेगा। बच्चों से यहां झूलने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।