- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
- कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे विशिष्ठ अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव आज से एसडी इंटर कॉलेज में शुरू होगा। मेले में किसानों को आधुनिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। समाज सेवा, चिकित्सा और विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान करेंगे। विशिष्ठ अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे। बजाज प्लेटिना, हुंडई और एसबीआई के सहयोग से होने जा रहे महोत्सव में युवा, किसान, उद्यमी, व्यापारी और छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपचार किया जाएगा। मेला का दूसरा सत्र दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह अतिथि होंगे।
-
मेले में होगा दंगल, पहलवान दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ग्रामीण महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता होगी। विभिन्न भार वर्गों में पहलवान दमखम दिखाएंगे। सुबह 10 बजे से ही खिलाडिय़ों के पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। कराटे का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
-
इनसेट
कौशल विकास प्रशिक्षण योजना की दी जाएगी जानकारी
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं को लेदर, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटी आदि विभिन्न सेक्टरों में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी
उन्नति योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 में 100 दिन का रोजगार पूर्ण कर चुके मनरेगा श्रमिकों को भी इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं सवायोजित किया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हे प्रतिदिन मनरेगा रोजगार के भुगतान की दर से हर 15 दिन पर भुगतान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, कौशल विकास मिशन कार्यालय या 0522-4944200 पर संपर्क कर सकते है।
-
इनसेट
महोत्सव में यह है हमारी सहयोगी
ग्रामीण मेले में हमारे सहयोगी टाइटल पार्टनर एप्पी फि?, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, हुंडई, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, एटूजेएड ऑटो व्हील्स महिंद्रा, राधा गोविंद ऑटो मोबाइल्स, बेदी ट्रैक्टर्स, बुकमैन इंडिया, डेल्टा फार्म सर्विसेज, गर्ग ट्रैक्टर, वेद प्रोडक्सटस, सागा इंडिया, बांकुरा एग्रीक्लचर इंप्लीमेंट, एटूजेड बजाज और जिला सूचना कार्यालय प्रमुख सहयोगी है। एटूजेड बजाज की ओर से महोत्सव में बुकिंग कराने पर विशेष छूट और उपहार भी दिए जाएंगे।
-
इनसेट
महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रॉ
अमर उजाला गांव महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रॉ होगा। महोत्सव में पहुंचकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रत्येक घंटे पंजीकरण कराने वाले लोगों का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
-
इनसेट
आपके अंदर प्रतिभा तो हम देंगे प्लेटफार्म
गांव महोत्सव में प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए कलाकार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को मोबाइल नंबर 9654280624 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण कराना होगा।
-