मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और टग ऑफ वॉर के मुकाबले हुए। अमान चौधरी ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
लंबी कूद पुरुष वर्ग में अमान चौधरी प्रथम, आर्यन सैनी द्वितीय और समर्थ तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट पुरुष वर्ग में चेतन ने प्रथम, अमान चौधरी ने दूसरा और मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में अमान चौधरी ने पहला, चेतनदीप ने दूसरा और परिक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। लंबी कूद महिला वर्ग में तनु प्रथम, हिमांशी द्वितीय और नैना तृतीय स्थान पर रही।
शॉटपुट महिला वर्ग में रीशु चौधरी, शगुन और राधिका प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में पहला मैच बीए और एनसीसी के बीच हुआ। इसमें एनसीसी की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच बीए द्वितीय वर्ष और बीए तृतीय वर्ष के बीच हुआ। इसमें बीए द्वितीय वर्ष ने जीत हासिल की। तीसरा मैच बीएम द्वितीय वर्ष और एनसीसी के बीच हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष जीता। इस मौके पर अंकित धामा, अंजू कुमारी, संकेत जैन, अमन वर्मा, डॉ. अतुल वर्मा, प्राची चौधरी, पूजा, नूपुर, निगम और केशव मौजूद रहे।